[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में तहसील स्तर पर बन रहा पहला युद्ध स्मारक:वॉर मेमोरियल परिसर में भवन-कमरों का भूमि पूजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में तहसील स्तर पर बन रहा पहला युद्ध स्मारक:वॉर मेमोरियल परिसर में भवन-कमरों का भूमि पूजन हुआ

लक्ष्मणगढ़ में तहसील स्तर पर बन रहा पहला युद्ध स्मारक:वॉर मेमोरियल परिसर में भवन-कमरों का भूमि पूजन हुआ

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में निर्माणाधीन वॉर मेमोरियल परिसर के समीप प्रस्तावित भवन व कमरों के निर्माण के लिए बुधवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा युद्ध स्मारक के लिए नगरपालिका क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने पर पूर्व सैनिकों की ओर से चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी एवं अधिशासी अधिकारी का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

तहसील स्तर पर बनने वाला पहला वॉर मेमोरियल होगा

पूर्व सैनिक कैप्टन शिवराम सिंह ख्यालिया ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में बनने जा रहा यह वॉर मेमोरियल अपने आप में अनूठा होगा तथा राजस्थान में तहसील स्तर पर बनने वाला पहला वॉर मेमोरियल होगा। उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर में वॉर गैलरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के शहीद सैनिकों एवं गैलेंट्री अवॉर्ड प्राप्त करने वाले वीर सैनिकों की गौरव गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही देश के प्रमुख युद्धों का विस्तृत विवरण भी यहां दर्शाया जाएगा।

परिसर में तोप, बंदूक एवं लड़ाकू विमान स्थापित होंगे

ख्यालिया ने बताया कि स्मारक को सेना के सम्मान और गौरव से जोड़ने के उद्देश्य से परिसर में तोप, बंदूक एवं लड़ाकू विमान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर यह स्मारक न केवल राजस्थान बल्कि देश में भी तहसील स्तर पर बना एक विशिष्ट और प्रेरणादायी युद्ध स्मारक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित भवन के लिए रक्षा मंत्रालय को कैंटीन स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जिससे पूर्व सैनिकों एवं आमजन को सुविधा मिल सके।

17 नवंबर 2025 को वॉर मेमोरियल का भूमि पूजना हुआ

लक्ष्मणगढ़ में बन रहे अंचल के पहले वॉर मेमोरियल का भूमि पूजन 17 नवंबर 2025 को स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा एवं राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया था। उस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने वॉर मेमोरियल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी। साथ ही पूर्व सैनिकों एवं भामाशाहों ने भी स्मारक निर्माण में सहयोग देने की घोषणा की थी।

उसी कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं भामाशाहों द्वारा सहयोग की घोषणाएं की गई थीं। स्वागत भाषण के दौरान पूर्व सैनिक एवं बीपीएस के रामस्वरूप महला ने एक कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की थी। वहीं अप्रवासी भामाशाह नबील पठान खीरवा ने 5 लाख रुपए, कुरड़ाराम भास्कर एवं कैप्टन भागीरथ सिंह माधोपुरा ने एक-एक लाख रुपए तथा सूबेदार गोपाल सिंह हमीरपुरा ने 51 हजार रुपए सहयोग स्वरूप देने की घोषणा की थी। इसी सहयोग की श्रृंखला में बुधवार को भवन व कमरों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

ये रहे मौजूद

भूमि पूजन समारोह में पूर्व सैनिक वेलफेयर समिति के अध्यक्ष सूबेदार रणजीत सिंह गढ़वाल, रामस्वरूप महला, सूबेदार मेजर घीसाराम ख्यालिया, सूबेदार दान सिंह, सूबेदार भागीरथ सिंह, हवलदार संसार सिंह, हवलदार सादुल खान, सूबेदार गोपाल सिंह, सूबेदार भागीरथ मूंड, वारंट ऑफिसर महावीर मातवा, सूबेदार हरदेव, लेफ्टिनेंट शमशेर अली, सूबेदार जगेंद्र सिंह, सूबेदार प्यारेलाल, सूबेदार ओमप्रकाश, सूबेदार भवानी दत्त, हवलदार सुरेन्द्र सिंह ढाका, कैप्टन मदन सिंह, हवलदार मांगीलाल, हवलदार बिजेंद्र सिंह खर्रा, सूबेदार मदन सिंह, कैप्टन प्रमोद शर्मा, कैप्टन बनवारी, कैप्टन गिरधारी, हवलदार कुलदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles