[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालेह मोहम्मद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक सरोकार की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

सालेह मोहम्मद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक सरोकार की मिसाल

वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, केक काटकर बांटी खुशियां

बीकानेर : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सालेह मोहम्मद के 50वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शहर में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर रोड स्थित शांति निवास वृद्धाश्रम में जावेद पडिहार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बीकानेर के नेतृत्व में टीम सालेह मोहम्मद ने वृद्धजनों के साथ जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में केक काटा गया। सिस्टर कांति, सिस्टर आंसलेट एवं सिस्टर क्रिस्टल ने सालेह मोहम्मद की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात वृद्धजनों को भोजन कराया गया तथा मिठाइयां एवं फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने दूरभाष के माध्यम से आश्रम की सिस्टर कांति से संवाद कर वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्रम के लिए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

जावेद पडिहार ने बताया कि जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं तथा जन्मदिवस के दिन भी सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सालेह मोहम्मद ने अपने कार्यकाल में न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान में उल्लेखनीय जनसेवा की है, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Related Articles