[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बिजली के पोल टूटे:गाजूसर फीडर की पावर सप्लाई हुई बंद, 500 घरों और 100 कृषि कनेक्शन की सप्लाई ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बिजली के पोल टूटे:गाजूसर फीडर की पावर सप्लाई हुई बंद, 500 घरों और 100 कृषि कनेक्शन की सप्लाई ठप

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बिजली के पोल टूटे:गाजूसर फीडर की पावर सप्लाई हुई बंद, 500 घरों और 100 कृषि कनेक्शन की सप्लाई ठप

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के गाजूसर गांव में रविवार शाम करीब 7.40 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गाजूसर फीडर के दो बिजली के पोल टूट गए। इस हादसे के चलते गांव के लगभग 500 घरों और करीब 100 कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। इसके बाद विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोलों को हटाने का काम शुरू किया। साथ ही नए पोल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। बिजली विभाग ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

जर्जर पोल और ढीले तार बने बार-बार की समस्या

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि गाजूसर फीडर के अंतर्गत आने वाले कई बिजली पोल लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। कमजोर पोल और ढीले तारों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। किसानों ने बताया कि वे पहले भी कई बार विभाग को जर्जर पोल और जलते तारों को बदलने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

बिजली विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पोल टूटने की सूचना मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। नए पोल लगाने का कार्य जारी है और तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

ग्रामीणों की पूरे फीडर में सुधार की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि केवल अस्थायी मरम्मत करने के बजाय पूरे गाजूसर फीडर में जर्जर पोल और तारों को बदला जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह की बिजली आपूर्ति की समस्याओं से स्थायी रूप से राहत मिल सकेगी।

Related Articles