झुंझुनूं में बच्चों को ‘बैड टच’ से किया जागरूक:आईएएस नवीन बोले- सोशल मीडिया से रहें दूर, व्यवहार पहचानने की दी सीख
झुंझुनूं में बच्चों को 'बैड टच' से किया जागरूक:आईएएस नवीन बोले- सोशल मीडिया से रहें दूर, व्यवहार पहचानने की दी सीख
झुंझुनूं : झुंझुनूं में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर प्रभारी सचिव नवीन जैन ने प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने बैड टच, दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचाव, सही व्यवहार की पहचान और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों पर बात की। कार्यक्रम के जरिए बच्चों को यह समझाया गया कि सतर्कता और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी सामग्री होती है, बच्चे सोशल मीडिया से रहें दूर।
राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने बच्चों से कहा कि समाज में कई लोग आसपास होते हैं, लेकिन हर व्यक्ति पर भरोसा करना सही नहीं है। जब बच्चे खुद सतर्क और जागरूक होंगे, तभी बैड टच और दुष्कर्म जैसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
नवीन जैन ने संवाद की शुरुआत बच्चों के व्यवहार और उनकी सुरक्षा से की। उन्होंने बताया कि स्पर्श प्रोग्राम के जरिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे सही और गलत व्यवहार के बीच अंतर समझ सकें और जरूरत पड़ने पर साफ तौर पर ना कह सकें।
उन्होंने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि किस तरह के व्यवहार को स्वीकार करना चाहिए और किस पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए। बच्चों को अपने आसपास के माहौल को समझने और संदिग्ध व्यवहार को पहचानने की सलाह दी गई।
नवीन जैन ने झुंझुनूं के बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को लेकर आगाह किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी सामग्री होती है, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बच्चों को सही और गलत कंटेंट की पहचान करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह जानना जरूरी है कि उनके सुरक्षा चक्र में कौन लोग शामिल हैं और किन बाहरी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
नवीन जैन ने बताया कि स्पर्श प्रोग्राम पिछले 6 सालों से लगातार चल रहा है। अब अगला लक्ष्य टीचर्स को ट्रेंड करना है, ताकि वे बच्चों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं को सुरक्षा और जागरूकता के मामले में पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने नवीन जैन का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक गुलझारीलाल कालेर और निर्मल कालेर ने इस पहल की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019127


