[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति डीपीएस के वार्षिकोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति डीपीएस के वार्षिकोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि

नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति डीपीएस के वार्षिकोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूंडलोद : डूंडलोद पब्लिक स्कूल, डूंडलोद में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव “अरूणिमा-2026” में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय न्यायमूर्ति परमानन्द झा मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। यह समारोह रविवार, 01 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु भूटान सरकार के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री लोकनाथ शर्मा तथा जापान के भूतपूर्व राजदूत डॉ. विष्णु हरी नेपाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुरस्कार एवं पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक उपलब्धियों को दर्शाएंगे। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों में इस भव्य आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62