[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : 3 व 4 मई को यहां लगेंगे महंगाई राहत कैम्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : 3 व 4 मई को यहां लगेंगे महंगाई राहत कैम्प

3 व 4 मई को यहां लगेंगे महंगाई राहत कैम्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  जिले में चल रहे मंहगाई राहत कैम्प के शिविर बुधवार एवं गुरूवार को भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित हाेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि 3 व 4 मई को खेतड़ी पंचायत समिति की दूधवा एवं गौरीर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार मंडावा की नूआं में, पिलानी की सुजडोला में, झुंझुनू की कासिमपुरा में, बुहाना की काजलां में, उदयपुरवाटी की चंवरा एवं किशोरपुरा में,, सूरजगढ़ की जाखोद में, सिंघाना की घरडाना खुर्द में, अलसीसर की टमकोर में, नवलगढ़ की मोहनवाडी व खिरोड में शिविर आयोजित होंगे। वहीं चिड़ावा पंचायत समिति के अरड़ावता का कैम्प 4 एवं 5 मई को आयोजित होगा।

वहीं नगर निकाय के कैम्प पिलानी नगर पालिका के वार्ड 5 का शिविर सारवगी धर्मशाला में, बिसाउ के वार्ड 5 का मौलाना आजाद स्कूल में, मंडावा के वार्ड 5 का महाजन पंचायत भवन में, नवलगढ़ के वार्ड 5 का शिविर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गणेशपुरा में तथा वार्ड न. 33 का शिविर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल वार्ड न. 23 ़ में, उदयपुरवाटी के वार्ड न. 5 का शिविर डांगी जोहड़ी में, खेतड़ी के वार्ड न. 5 का शिविर पुराना उपखण्ड कार्यालय खेतड़ी में, नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड न. 9 का एफ ब्लॉक पार्क में तथा वार्ड 10 का शिविर केशव आदर्श विद्या मंदिर (बॉयज) इंदिरा नगर में, सूरजगढ़ के वार्ड 5 का शिविर मंडी गेस्ट हाउस में, विद्या विहार नगर पालिका के वार्ड 5 का शिविर बिरला शिशु विहार स्कूल पिलानी में, बगड़ के वार्ड न. 5 का शिविर नागरिक सदन में, चिड़ावा के वार्ड न. 5 का शिविर कुरैशी गेस्ट हाउस में, मुकुन्दगढ़ के वार्ड न. 5 का शिविर सरार्फ बाड़ी में, गुढागौड़जी के वार्ड न. 4 का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाबरों की ढाणी में शिविर आयोजित होंगे। वहीं जिले में 70 जगहों पर स्थाई कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin