[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पत्रकारिता के भीष्म पितामह पद्म भूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 138वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पत्रकारिता के भीष्म पितामह पद्म भूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 138वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई

पंडित झाबरमल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद और खेतड़ी के रिश्तों को किया उजागर, खेतड़ी को मिली विश्व पहचान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : पत्रकारिता के भीष्म पितामह पद्म भूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 138वीं जयंती शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय के दरबार हॉल में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। समारोह में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित झाबरमल शर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित झाबरमल शर्मा के जीवन, संघर्ष और निर्भीक पत्रकारिता पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित झाबरमल शर्मा त्याग, संघर्ष और निर्भीक पत्रकारिता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दौर में पत्रकारिता की, जब सच लिखना तो दूर, बोलना भी अपराध माना जाता था। उन्होंने खेतड़ी के राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबंधों को उजागर कर खेतड़ी को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का खेतड़ी से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन की खेतड़ी शाखा की स्थापना में भी पंडित झाबरमल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके प्रयासों से स्वामी विवेकानंद और खेतड़ी का संबंध देश-विदेश तक पहुंचा।

समारोह की अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी ने कहा कि आज पंडित झाबरमल शर्मा के कारण ही स्वामी विवेकानंद के साथ-साथ खेतड़ी का नाम भी पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने पंडित जी के योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।समारोह के संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदीप सुरोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान, उप अधीक्षक जुल्फिकार अली,नगर पालिका अध्यक्ष सिंघाना विजय पांडे, पार्षद लीलाधर सैनी तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष विजेश शाह बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, उपनिदेशक प्रशिक्षण अरविंद मान एवं पूर्व बीईईओ महावीर प्रसाद तोगड़िया, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष कैलाश पांडे, कुमावत समाज अध्यक्ष रामावतार वर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज, मेहाडा मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता, झाबर मल गुर्जर, रोताश मनकस, गजानंद कुमावत, गोकुलचंद सैनी अशोक शर्मा गोरीर,शशि सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य वासुदेव तिवाड़ी, डॉ. राघवेंद्र पाल, डॉ. मोहित सक्सेना, डॉ. संदीप डांगी एवं डॉ. संदीप चोबदार प्रदीप कुमार सुरोलिया, निखिल शर्मा, नगेन्द्र सिंह सोढा, ब्रह्मानंद शर्मा, किशोर शर्मा, अमित सैनी, अंतरिक्ष सैनी, राहुल शर्मा, पूनम शर्मा, रिया शर्मा, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77