सिंघाना उपतहसील को तहसील बनाने की मांग:ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, बजट में घोषणा की अपील की
सिंघाना उपतहसील को तहसील बनाने की मांग:ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, बजट में घोषणा की अपील की
सिंघाना : सिंघाना उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी बजट सत्र में सिंघाना को तहसील का दर्जा देने की अपील की।
सामाजिक कार्यकर्ता डीपी सैनी के नेतृत्व में तहसीलदार देवीदयाल गुप्ता को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि सिंघाना उप-तहसील का गठन वर्ष 2013 में हुआ था। इसी समय गठित गुढ़ागौड़जी और मण्डावा उप-तहसीलों के साथ-साथ बाद में बनी बिसाऊ और पिलानी उप-तहसीलें भी अब तहसील में क्रमोन्नत हो चुकी हैं। हालांकि, सिंघाना अभी भी उप-तहसील के रूप में ही संचालित है।
सिंघाना बुहाना से 20 किलोमीटर दूर
ज्ञापन में कहा गया है कि सिंघाना क्षेत्र तहसील मुख्यालय बुहाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। इससे आमजन और किसानों को राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक हानि होती है।
सिंघाना पहले एक ग्राम पंचायत थी, जो अब नगर पालिका के रूप में विकसित हो चुकी है। यह आसपास के राजस्व गांवों का प्रमुख बाजार है और यहां परिवहन की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि सिंघाना को तहसील का दर्जा मिलता है, तो क्षेत्रवासियों को राजस्व कार्यों के निस्तारण में बड़ी राहत मिलेगी।
बजट में घोषणा करने की मांग की
ग्रामीणों ने आगामी बजट सत्र में उप-तहसील सिंघाना को तहसील में क्रमोन्नत करने की घोषणा करने की मांग की, ताकि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी हो सके और स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर अजीत जांगिड़, इकबाल खान, विक्रम सिंह, कपिल सैनी, अशोक सैनी, रणजीत सैनी, राजू गराटी, नवीन प्रजापती, अरविंद, प्रदीप, विशाल भोदन, सुनील कुमार, आकाश, कन्हैयालाल, जतिन प्रजापती और अमन सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058252

