[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय व नर्मदा देवी सिंघानिया स्कूल के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियाँ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय व नर्मदा देवी सिंघानिया स्कूल के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियाँ

सिंघानिया विश्वविद्यालय व नर्मदा देवी सिंघानिया स्कूल के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियाँ

पचेरी कलां : सिंघानिया शिक्षा समूह के लिए गर्व का विषय है कि सिंघानिया विश्वविद्यालय एवं नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सिंघानिया विश्वविद्यालय के बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) के छात्र जयिंदर भारद्वाज ने ऑल इंडिया इंटर एसएआई कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में आयोजित हुई।

वहीं, नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र पवन सिंह शेखावत ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय क्वान-की-डो चैम्पियनशिप 2026 में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रबंधन एवं संकाय ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बताया कि खेल प्रोत्साहन के तहत सिंघानिया विश्वविद्यालय 3 से 5 फरवरी तक “नेशनल पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन कप 2026 सह चयन ट्रायल” का आयोजन करेगा, जो एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 (मलेशिया) के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62