[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएलसी मैपिंग त्रुटियों पर नीमकाथाना अभिभाषक संघ का ज्ञापन:पंजीयन विभाग की ऑनलाइन मैपिंग और भूमि मूल्यांकन में विसंगतियों पर उठाया मुद्दा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डीएलसी मैपिंग त्रुटियों पर नीमकाथाना अभिभाषक संघ का ज्ञापन:पंजीयन विभाग की ऑनलाइन मैपिंग और भूमि मूल्यांकन में विसंगतियों पर उठाया मुद्दा

डीएलसी मैपिंग त्रुटियों पर नीमकाथाना अभिभाषक संघ का ज्ञापन:पंजीयन विभाग की ऑनलाइन मैपिंग और भूमि मूल्यांकन में विसंगतियों पर उठाया मुद्दा

नीमकाथाना : नीमकाथाना अभिभाषक संघ ने पंजीयन विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने डीएलसी दरों की ऑनलाइन मैपिंग में त्रुटियों, भूमि मूल्यांकन की विसंगतियों और तकनीकी खामियां बताई है।

अभिभाषक संघ ने बताया कि नीमकाथाना पंजीयन सर्किल में डीएलसी रेट की ऑनलाइन मैपिंग गलत तरीके से की गई है। कई राजस्व गांवों के खसरे सड़क से काफी दूर होने के बावजूद उन्हें सड़क से सटा हुआ दर्शाया गया है। इसके कारण रजिस्ट्री के समय सड़क से लगती दरों से शुल्क वसूला जा रहा है।

वेबसाइट से जुड़ी समस्याएं भी उठाई

संघ ने मांग की है कि सड़क से लगे और सड़क से दूर स्थित खसरों की दरों का अलग-अलग निर्धारण किया जाए। ज्ञापन में पंजीयन विभाग की वेबसाइट के बार-बार डाउन रहने, दस्तावेज पंजीयन में विलंब, पंजीयन संबंधी सर्कुलरों की जानकारी बार संघ को समय पर उपलब्ध न होने तथा टू-स्टाम्प विक्रय रैप के कार्यालय समय में सुचारु रूप से कार्य न करने जैसी समस्याएं भी उठाई गईं।

यह ज्ञापन अभिभाषक संघ नीमकाथाना के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान महासचिव गिरधारीलाल बागड़ी, एडवोकेट भानाराम वर्मा, राम सिंह गुर्जर, मुकेश गुर्जर एडवोकेट, रामगोपाल शर्मा, विरेन्द्र शेखावत, महेश कुमार सैनी, रामचन्द्र वर्मा, लक्ष्मी चौधरी, राजेश बलवदा और बाबूलाल मुंशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad