[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में मंत्री खर्रा ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:76 लाख की हेल्थ यूनिट और 10 लाख रुपए की लागत से बने क्लासरूम का किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में मंत्री खर्रा ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:76 लाख की हेल्थ यूनिट और 10 लाख रुपए की लागत से बने क्लासरूम का किया उद्घाटन

श्रीमाधोपुर में मंत्री खर्रा ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:76 लाख की हेल्थ यूनिट और 10 लाख रुपए की लागत से बने क्लासरूम का किया उद्घाटन

श्रीमाधोपुर : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार शाम श्रीमाधोपुर का दौरा कर स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन का उद्घाटन कर इसे आमजन को समर्पित किया।

मंत्री खर्रा ने शाम 6:30 बजे ब्लॉक सीएमओ कार्यालय परिसर में नवनिर्मित बीपीएचयू भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे पहले शाम 6 बजे उन्होंने श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रजिस्ट्रेशन कक्ष का भी उद्घाटन किया।

सीएचसी में नया रजिस्ट्रेशन कक्ष शुरू

सीएचसी में निर्मित रजिस्ट्रेशन कक्ष ‘जल बचाओ, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ समिति’ और ‘नाथूराम दड़की देवी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के सहयोग से तैयार किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डॉ. माधव सिंह, सचिव प्रदीप धायल, बीसीएमओ डॉ. पंकज कुमार शर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. कमल यादव सहित समिति पदाधिकारी और सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

विद्यालय में नए कक्षा कक्षों का उद्घाटन

इन कार्यक्रमों से पहले मंत्री खर्रा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (राबाउमावि) में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का भी लोकार्पण किया। इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, नगर पालिका चेयरमैन हरिनारायण महंत, ईओ डॉ. अशोक कुमार जाखड़, बीडीओ सुनील ढाका सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad