[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में कर्तव्य बोध दिवस आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में कर्तव्य बोध दिवस आयोजित

अधिकारों के साथ कर्तव्यों की स्मृति भी जरूरी : डॉ. देवी शंकर शर्मा

खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई के संयुक्त तत्वावधान में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के प्रदेश सहसचिव एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई के प्राचार्य डॉ. देवी शंकर शर्मा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज समाज में अधिकारों की चर्चा अधिक होती है, लेकिन कर्तव्यों का बोध उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य बोध से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव है। शिक्षक को आत्मबोध, स्वबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहते हुए अपने कर्तव्यों का निरंतर आत्ममंथन करना चाहिए। इसी उद्देश्य से कर्तव्य बोध दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित विभाग सहसंयोजक डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल अध्यापन तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र, समाज, परिवार, विद्यार्थी, महाविद्यालय और अपने विषय के प्रति भी समान रूप से प्रतिबद्ध रहना शिक्षक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन एवं विषय प्रकटीकरण इकाई सचिव डॉ. बेगराज कुमावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य महिपाल कुमावत ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री विनोद कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन इकाई सह सचिव नरपत सिंह चारण ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई सदस्य सी.पी. कुलश्रेष्ठ, जगबीर राम, सुरेश कुमार चाहर, उमाशंकर, नवीन कुमार, सुनील कुमार, शीशराम, राकेश कुमार, मीना देवी, ममता यादव, जयप्रकाश गर्ग, हरिराम तर्ड, धर्मवीर जानू सहित अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62