[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में NSUI ने किया प्रदर्शन:प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में NSUI ने किया प्रदर्शन:प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

नीमकाथाना में NSUI ने किया प्रदर्शन:प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना के एसएनकेपी कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के आह्वान पर दिया गया।

गंदगी से आमजन हो रहे परेशान

छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के शौचालयों और खेल के मैदानों में गंदगी के कारण उन्हें आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गंदगी के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है और विद्यार्थी मानसिक रूप से भी परेशान होते हैं। एनएसयूआई ने प्राचार्य से अनुरोध किया कि वे सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें और इसमें सुधार करवाएं ताकि छात्रों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

ये रहे मौजूद

इस दौरान कॉलेज इकाई अध्यक्ष अर्चित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन जिलोवा, कमलेश रावत, हेमंत गुर्जर, पीयूष गोयल, सोनू जाट, अंतरिक्ष, प्रिया, सपना, सोनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad