[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में चाइनीज मांझे से व्यक्ति का हाथ कटा:उपचार के बाद पुलिस थाने में की कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में चाइनीज मांझे से व्यक्ति का हाथ कटा:उपचार के बाद पुलिस थाने में की कार्रवाई की मांग

सादुलपुर में चाइनीज मांझे से व्यक्ति का हाथ कटा:उपचार के बाद पुलिस थाने में की कार्रवाई की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति का हाथ कट गया। घटना शुक्रवार सुबह हुई, जिसके बाद घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के उपरांत, पीड़ित ने राजगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर चाइनीज मांझे के प्रयोग और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, राजेश कालरी पुत्र जलेसिंह कालरी निवासी कालरी, हाल वार्ड नं. 15 सुभाष नगर, कस्बा राजगढ़ शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर घरेलू कार्य से जा रहे थे। जब वे रेलवे ओवरब्रिज से नीचे पिलानी मोड़ से पुलिस थाने की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

राजेश कालरी ने बताया कि चाईनीज मांझे ने उनके कोट को चीरते हुए हाथ में गहरा घाव कर दिया, जिससे खून बहने लगा। उन्होंने मांझे को तेज धारदार हथियार जैसा बताया।

घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद, राजेश कालरी राजगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और थानाधिकारी से धातु निर्मित चाईनीज मांझे का प्रयोग करने तथा उसे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62