[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा  : भाजपा नगर मंडल चिड़ावा शहर के तीनों शक्ति केंद्रों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वे एपिसोड को बड़े ही उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा  : भाजपा नगर मंडल चिड़ावा शहर के तीनों शक्ति केंद्रों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वे एपिसोड को बड़े ही उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना

भाजपा नगर मंडल चिड़ावा शहर के तीनों शक्ति केंद्रों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वे एपिसोड को बड़े ही उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-चिड़ावा  : भाजपा नगर मंडल चिड़ावा शहर के तीनों शक्ति केंद्रों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वे एपिसोड को बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना कोर्ट रोड शक्ति के बूथ संख्या 202 पर शेखावाटी डिफेंस एकेडमी के प्रांगण में नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा कार्यक्रम के विस्तारक डॉ बीएल वर्मा संयोजक मदन डारा के सानिध्य में कार्यक्रम को देखा और सुना। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर मनीष दहिया, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़, आशु स्वामी, बहन पूजा शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनीष वर्मा, सीताराम, सुनील कोच, अनिल, आशीष, मुकेश, सोनू, अक्षय, नितेश, पिंटू, बुधराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विवेकानंद चौक शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 187 मैं राजकला कंपलेक्स के डिस्कवरी कार्यालय में विस्तारक मुकेश खंडेलवाल, प्रभारी गंगाधर सैनी, मुकेश जलिंद्रा, संयोजक मोहित तामडेत, राकेश बाछूका, राहुल भीमराजका, अंबिका केडिया, योगेश भारतीय, आकाश, नमन शेखावत, अमित स्वामी, तरुण तामडेत, आशीष, महेश, अजय सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी क्रम में श्याम मंदिर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 194 पर यश सैनी कार्यकर्ता के घर पर मन की बात कार्यक्रम को विस्तारक कुलदीप कटारिया, संयोजक संतोष सैनी, ऐसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक महरानिया के सानिध्य में देखा और सुना इस अवसर पर धर्मपाल सैनी, पवन सैनी, गिशाराम, सुरेंद्र जमालपुर, शंकरलाल, श्रीकांत, भुवन, युवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker