[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में सभापति के खिलाफ भाजपा का धरना:पार्षद कर रहे भेदभाव और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में सभापति के खिलाफ भाजपा का धरना:पार्षद कर रहे भेदभाव और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सुजानगढ़ में सभापति के खिलाफ भाजपा का धरना:पार्षद कर रहे भेदभाव और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में भाजपा पार्षदों का नगर परिषद के सामने अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पार्षदों ने सभापति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा पार्षद नरेंद्र गुर्जर ने सभापति के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने नगर परिषद के जेईएन कमलेश पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें एपीओ करने या स्थानांतरण करने की मांग भी रखी।

भाजपा नेता प्रदेश वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि सभापति ने पिछले पांच साल में भेदभावपूर्ण तरीके से काम किया और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच के आदेश नहीं होते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरने में पार्षद रेवंतमल पंवार, नरेंद्र गुर्जर, नरेंद्र प्रजापत, रवींद्र पांडे, प्रदेश वाल्मीकि, पन्नालाल सोनी सहित कई भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77