[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : गांधी चौक में सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100वीं बार कहेंगे मन की बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : गांधी चौक में सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100वीं बार कहेंगे मन की बात

गांधी चौक में सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100वीं बार कहेंगे मन की बात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के सोर्वे संस्करण को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता गांधी चौक स्थित रामलीला पार्क में सुनकर उत्सव के रूप में मनाएंगे। जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल रविवार को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय गांधी चौक स्थित रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ता एक बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सोवां संस्करण सुनेंगे।

सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विश्व के सबसे शक्तिशाली एवं लोकप्रिय नेता है उनके मन की बात के सोवें संस्करण को देश के 100 करोड से अधिक लोग एक साथ सुनेंगे जो कि विश्व रिकॉर्ड होगा। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनकर इसे उत्सव के रूप में मनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल नेता है, उनके मन की बात के सोवें संस्करण को सुनकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई है, ऐसे नेता के मन की बात देश को एक नई दशा व दिशा प्रदान करेगी।

राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि गांधी चौक पर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंन की बात को सुनने के लिए शहर के प्रत्येक बूथ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने शहर के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के सोवे संस्करण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समय पर पहुंचे। यह संस्करण प्रत्येक कार्यकर्ता के जीवन को मार्गदर्शन देगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker