[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में साइबर ठगों को अकाउंट देने वाला पकड़ा:रकम आई तो पुलिस को संदेह हुआ, गैंग से मिले होने का अंदेशा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं में साइबर ठगों को अकाउंट देने वाला पकड़ा:रकम आई तो पुलिस को संदेह हुआ, गैंग से मिले होने का अंदेशा

झुंझुनूं में साइबर ठगों को अकाउंट देने वाला पकड़ा:रकम आई तो पुलिस को संदेह हुआ, गैंग से मिले होने का अंदेशा

सूरजगढ़ : जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराध पोर्टल पर प्राप्त एक शिकायत की जांच करते हुए एक संदिग्ध बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस पोर्टल पर एक वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसमें ट्रांजैक्शन की कड़ियां सूरजगढ़ क्षेत्र से जुड़ी पाई गईं।

बैंक अकाउंट में आई थी रकम

पुलिस की जांच में ‘मालियों की ढाणी (लोटिया)’ निवासी रोहित पुत्र लीलाधर का बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। पुलिस टीम ने 21 वर्षीय आरोपी रोहित को पूछताछ के लिए दस्तयाब किया। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि जब आरोपी से उसके बैंक खाते में आए संदिग्ध रुपयों के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई स्पष्ट या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

म्यूल खाता देने का अंदेशा

पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस के साथ उलझने लगा और संदिग्ध गतिविधियां दिखाने लगा। शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के खाते में आए पैसे किस ठगी से जुड़े हैं और क्या वह किसी बड़े साइबर गैंग के लिए ‘मनी म्यूल’ (खाता उपलब्ध कराने वाला) के तौर पर काम कर रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad