[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एजीटीएफ टीम की सटीक कार्रवाई, बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार सहित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एजीटीएफ टीम की सटीक कार्रवाई, बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार सहित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

एजीटीएफ टीम की सटीक कार्रवाई, बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार सहित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :
जिले में अपराध पर लगाम कसते हुए एजीटीएफ टीम ने एक बड़ी वारदात को अंजाम से पहले ही नाकाम कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि अभिजीत पाटील आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त राजगढ़ एवं प्रभारी एजीटीएफ टीम जिला चूरू के निर्देशन में मंगलवार को एजीटीएफ टीम की सहायता से पुलिस थाना हमीरवास द्वारा कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने थाना हमीरवास के हिस्ट्रीशीटर सोमवीर पुत्र कुड़ाराम, जाति जाट, उम्र 37 वर्ष, निवासी काधराण को काधराण की रोही से दबिश देकर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्त किसी गंभीर एवं बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे एजीटीएफ टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते विफल कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सोमवीर थाना हमीरवास का आदतन अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध थाना हमीरवास, थाना राजगढ़ एवं थाना बहल में हत्या, धोखाधड़ी, मारपीट एवं अवैध हथियार रखने सहित गंभीर प्रकृति के कुल 09 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

एजीटीएफ टीम प्रभारी ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी है। हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटना को रोका गया है।

फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना हमीरवास में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और आगे भी इस तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22