[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीटीओ बंजारा ने एनजीओ को वितरित किए रेडियम बेल्ट व स्टीकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीटीओ बंजारा ने एनजीओ को वितरित किए रेडियम बेल्ट व स्टीकर

निराश्रित पशुओं व भारी वाहनों पर लगाए जाएंगे रेडियम बेल्ट व स्टीकर

सीकर : जिला परिवहन कार्यालय की ओर से मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने कमला देवी जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम को रेडियम बेल्ट एवं रेडियम स्टीकर दिए गए। यह स्टिकर जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा द्वारा कमूल एक सहारा एनजीओ की सचिव सुमन नेहरा को निराश्रित पशुओं के गले में डालने व भारी वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाने के लिए सुपुर्द किए गए। जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय सीकर एवं कमला देवी जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान के तहत सर्दी के मौसम में रात के समय निराश्रित पशुओं से होने वाली मानव व पशु हानि को रोकने के लिए रेडियम बेल्ट और धीमी गति व भारी वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से रात के समय वाहन चालकों से भी सावधानी पूर्वक और यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad