[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्राइविंग प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा व डिफेंसिव ड्राइविंग का दिया गया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ड्राइविंग प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा व डिफेंसिव ड्राइविंग का दिया गया प्रशिक्षण

ड्राइविंग प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा व डिफेंसिव ड्राइविंग का दिया गया प्रशिक्षण

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर एवं जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी झुंझुनूं के निर्देशानुसार मंगलवार को अभिनव मोटर ड्राइविंग स्कूल, भैसावता में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव एवं सुमित कुमार द्वारा प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक ने बताया कि किन-किन धाराओं में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो सकता है। साथ ही ड्रंकन ड्राइविंग और डेंजरस ड्राइविंग के दुष्परिणामों के बारे में भी प्रशिक्षणार्थियों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 75 प्रतिशत हादसे ओवरस्पीडिंग के कारण होते हैं, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में से 79 प्रतिशत लोग 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग के होते हैं।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। शपथ में उन्होंने स्वयं एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन नहीं चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने का संकल्प लिया।

परिवहन निरीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि धर्म के रूप में अपनाना चाहिए। आधुनिक तकनीक के इस दौर में स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल सतीश, लीलू, रजत, दीपक, अभिषेक, मानसिंह, घीसाराम, गुलशन सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62