[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

225वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 190 मरीजों की जांच, 63 ऑपरेशन के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

225वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 190 मरीजों की जांच, 63 ऑपरेशन के लिए चयन

भीषण ठंड में भी उमड़ा मरीजों का सैलाब, अब तक 33 हजार से अधिक लोगों को मिल चुकी रोशनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड, मुंबई के आर्थिक सहयोग से सामाजिक विकास हेरिटेज एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा जिला अंधता निवारण समिति झुंझुनूं, डॉ. विमलेश आई केयर मेडिको सोसायटी एवं अलायंस क्लब नवलगढ़ लॉर्ड कृष्णा के संयुक्त तत्वावधान में 225वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया।

भीषण ठंड के बावजूद शिविर में 190 रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 63 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन जांगिड़ अस्पताल में डॉ. अविनाश पुरोहित की टीम द्वारा किए जाएंगे।

अमेरिका से आए मेहमानों ने किया शिविर का अवलोकन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका से आए हैरिसन अहीरिंग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीकांत मुरारका, सरपंच तारा पूनिया, डॉ. अंबरिश कुमार शर्मा एवं शिक्षाविद नेकीराम पूनिया थे। इस दौरान अमेरिका की यूनिवर्सिटी के शोध छात्र (पर्यटक) भी शिविर में पहुंचे और सेवा कार्यों की सराहना की।

‘नेत्र ज्योति प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य’

मुख्य अतिथि ने मरीजों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई और कहा कि डॉ. दयाशंकर जांगिड़ एवं उनकी टीम का कार्य अनुकरणीय और प्रेरणादायक है। अलायंस क्लब द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे नेत्र शिविर शेखावाटी क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। हर माह 12 तारीख को लगने वाले इन शिविरों में दूर-दराज से मरीज पहुंचते हैं।

पिछले शिविर के 47 मरीजों को मिले चश्मे

शिविर संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि इस शिविर में पिछले शिविर के 47 मरीजों की पुनः जांच कर उन्हें सफेद चश्मे प्रदान किए गए, जिससे सभी को स्पष्ट रोशनी मिली। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवा, चश्मे, नाश्ता एवं भोजन की सुविधा दी गई।

अब तक 225 शिविर, 33 हजार से अधिक मरीजों को रोशनी

अब तक कुल 225 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे करीब 33 हजार से अधिक मरीजों को नेत्र ज्योति प्राप्त हो चुकी है। यह राजस्थान का लगातार चलने वाला एकमात्र नेत्र शिविर है, जिसकी ख्याति पूरे शेखावाटी सहित प्रदेशभर में है।

कार्यक्रम में डॉ. दयाशंकर जांगिड़, शिविर संयोजक डॉ. शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, पूर्व प्रांतपाल जनार्दन घोड़ेला, मेजर डीपी शर्मा, डॉ. मीनाक्षी जांगिड़, डॉ. मनीष शर्मा सहित जांगिड़ अस्पताल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे। शिविर में शेखावाटी, नीमकाथाना, नागौर, हरियाणा, चूरू और हनुमानगढ़ तक के मरीजों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62