[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूण्डलोद : डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रा नव्या ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अध्यापक कमल शर्मा तथा अध्यापिका इंदिरा जांगिड़ के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने ’युवा शक्ति’ विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।

प्राचार्य धनन्जय लाल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाएँ व्यक्ति के समग्र विकास अर्थात आत्म विश्वास, निडरता, सेवाभाव, चरित्र-निर्माण और वेदांत व योग के सिद्धान्तों पर आधारित थी, जिससे मनुष्य स्वयं को और समाज को सशक्त बना सके। उन्होंने उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत का संदेश दिया जो केवल संदेश ही न था बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम बना ताकि हम अपने साथ-साथ समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सके।

विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्वामी जी का जीवन भारत के लिए अमूल्य वरदान के समान था। उनका सम्पूर्ण जीवन माँ भारती और भारतवासियों की सेवा हेतु समर्पित था। वे इस युग के पहले भारतीय थे, जिन्होंने हमारे देश की आध्यात्मिक श्रेष्ठता और पाश्चात्य देशों की भौतिक श्रेष्ठता से परिचय कराया। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को समाजवाद और विश्व शांति का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker