[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- नेता बेटों के लिए सीट सुरक्षित रखना चाहते:कहा- हम चाहते हैं हमसे ऊपर कोई नहीं निकले, इसलिए कमजोर नेताओं को नीचे पद दिलाते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा बोले- नेता बेटों के लिए सीट सुरक्षित रखना चाहते:कहा- हम चाहते हैं हमसे ऊपर कोई नहीं निकले, इसलिए कमजोर नेताओं को नीचे पद दिलाते

डोटासरा बोले- नेता बेटों के लिए सीट सुरक्षित रखना चाहते:कहा- हम चाहते हैं हमसे ऊपर कोई नहीं निकले, इसलिए कमजोर नेताओं को नीचे पद दिलाते

जयपुर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़े नेताओं पर तंज कसते हुए कहा- हमारे में एक कमी है कि हर नेता, सांसद-विधायक अपनी सीट सुरक्षित रखना चाहता है। खुद नहीं तो अपने बेटों के लिए सीट सुरक्षित रखना चाहता है। वहीं नीचे के पद पर ब्लॉक, प्रधान, जिला परिषद मेंबर का ढांचा खड़ा करना चाहता है, वो ज्यादा मजबूत नहीं हो। नेता सोचते हैं कि कल ये उसके ऊपर से निकल जाएगा, इसलिए दिक्कत आती है।

उन्होंने कहा- वह हमेशा सोचता है कि कल को यह प्रधान बन गया तो मेरी एमएलए सीट पर दावेदारी करेगा। डोटासरा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में शुक्रवार को कांग्रेस जिला परिषद सदस्यों के सम्मेलन में बोल रहे थे।

डोटासरा ने कहा- नेता नीचे के सिस्टम में ऐसा आदमी देखता है, जो कभी उसके सामने गर्दन ऊपर नहीं करे। बराबर बैठने की व्यवस्था नहीं करे, पीछे खड़ा रहे। जब मैं देखूं तो नेताजी जिंदाबाद के नारे लगाए। यह हमारी कमजोरी है। यह पूरी राजनीति की कमजोरी है। यह मैं एक पर नहीं कह रहा। किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं कह रहा। यह राजनीति की कमजोरी है।

हम चाहते हैं कि हमारे ऊपर कोई नहीं निकले

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- दिक्कत दोनों तरफ है। हम चाहते हैं कि हमारे ऊपर कोई नहीं निकले। आप चाहते हो कि एक सीढ़ी और चढ़ जाएं तो एमएलए की सीट मेरी हो जाए। हर नेता सोचता है मेरे में क्या कमी है?

डोटासरा ने सीकर के एक दिवंगत नेता का किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक डॉक्टर फतेहपुर से पीसीसी मेंबर बनने के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह के पास गए। नारायण सिंह ने उन्हें तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पास भेजा। डॉक्टर ओला से मिले। डॉक्टर ने ओला को उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर उनकी छपवाई किताब का हवाला दिया। तब ओला ने उन डॉक्टर को कहा कि जो काम मैंने किया, उसमें किताब में ही मुझे इतना छोटा कर दिया। जब पीसीसी मेंबर बन गया तो मेरा क्या हाल करेगा, इसलिए नहीं बनेगा।

सांप-सीढ़ी का खेल है, इसमें योग्य व्यक्तियों की बलि चढ़ जाती है

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- हममें भी सब्र कम है और आपको भी जल्दी है। पूरी शक्ति लगा देते हैं, यह सांप-सीढ़ी का खेल है। इसमें कहीं न कहीं योग्य व्यक्तियों की बलि चढ़ जाती है। योग्य व्यक्ति पीछे हो जाता है।

मेरा मानना है कि जिसमें दम हो राजनीति करने के लिए, जो पार्टी के लिए पूरा समय देता है, धन लगाता है, ईमानदारी से मेहनत करता है, उसे आगे आने का मौका हम लोगों को देना चाहिए। जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर्स विधायक टिकट की मांग कर रहे थे। जो हम लोग बैठे हैं, दम दिखाना पड़ेगा। वरना हम आने नहीं देंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin