[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे से टकराई:चालक फरार, खंभे से कार टकराने से पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे से टकराई:चालक फरार, खंभे से कार टकराने से पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित

फतेहपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे से टकराई:चालक फरार, खंभे से कार टकराने से पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के वार्ड नंबर 3 में बीती रात एक कार 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गई। इस घटना के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई और निवासी रातभर अंधेरे में रहे। कार चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय राजेंद्र महिचा ने बताया कि रात करीब 11 बजे पूरे मोहल्ले की बिजली चली गई थी, जो सुबह तक नहीं आई। सुबह जब लोगों ने सड़क पर देखा, तो पता चला कि 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा टूटा हुआ था और उसके पास एक क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार खड़ी थी। कार के दरवाजे खुले थे और बिजली के तार भी टूटे हुए थे।

मोहल्लेवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग को दी। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। कार किसकी थी और चालक कौन था, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin