[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के अंबिका नगर में सीवरेज का गंदा पानी जमा:नगरपालिका से स्थायी समाधान की मांग, बोले-आमजन हो रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के अंबिका नगर में सीवरेज का गंदा पानी जमा:नगरपालिका से स्थायी समाधान की मांग, बोले-आमजन हो रहे परेशान

चिड़ावा के अंबिका नगर में सीवरेज का गंदा पानी जमा:नगरपालिका से स्थायी समाधान की मांग, बोले-आमजन हो रहे परेशान

चिड़ावा : चिड़ावा के मंड्रेला रोड स्थित अंबिका नगर मार्केट ने निवासियों और व्यापारियों ने सीवरेज के गंदे पानी के भराव की समस्या पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस संबंध में सुरेश भूकर को एक ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका से स्थायी समाधान की मांग की है।

आम राहगीर हो रहे परेशान

व्यापारियों ने बताया-पानी की टंकी के पास मुख्य मार्ग पर सीवरेज का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे न केवल दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों और आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में गंदे पानी की बदबू से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में बताया गया है कि सीवरेज के लिए वर्तमान में उपयोग किए जा रहे पीवीसी पाइप घटिया गुणवत्ता के हैं, जो आए दिन टूट जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस समस्या के बारे में नगर पालिका और ठेकेदार को कई बार सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने मांग की है कि पीवीसी पाइप की जगह सीमेंट के पाइप डाले जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद

इसके साथ ही, जगह-जगह नए चेम्बरों का निर्माण करवाया जाए ताकि सीवरेज के ओवरफ्लो की समस्या को रोका जा सके। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपते समय ओमप्रकाश वर्मा, मनोज, श्रवण कुमार सैनी, दलीप, सुभाष, मुकेश, सुजीत और विरेन्द्र सहित अंबिका नगर मार्केट के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62