[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 210 किमी नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव:पिपराली चौराहे पर फोरलेन ओवरब्रिज, जानिए- कौनसी 7 प्रमुख सड़कें होंगी चौड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 210 किमी नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव:पिपराली चौराहे पर फोरलेन ओवरब्रिज, जानिए- कौनसी 7 प्रमुख सड़कें होंगी चौड़ी

सीकर में 210 किमी नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव:पिपराली चौराहे पर फोरलेन ओवरब्रिज, जानिए- कौनसी 7 प्रमुख सड़कें होंगी चौड़ी

सीकर : सीकर में सड़कों के विकास के लिए नए प्रस्तावों को लेकर आज जिला सड़क विकास नीति की बैठक हुई। अतिरिक्त जिला‌ कलेक्टर (सिटी) भावना शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान 3-4 सालों‌ में बढ़ते व्हीकल और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए जिलेभर में सड़कों के सुनियोजित विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी विभागों ने जरुरी सुझाव प्रस्तुत दिए, जिससे जिले में आमजन को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सड़क मार्ग तैयार हो सकें। बैठक में जिले के महत्त्वपूर्ण सड़क मार्गों के चौड़ाई करण(लेन बढ़ाने), सुदृढ़ीकरण(ठोस रिपेयरिंग) और नवीनीकरण(रिन्युअल) के नए प्रस्ताव सामने आए।

बैठक में रींगस से खाटू (18 किमी), मंढा‌ से खाटू (10 किमी), श्रीमाधोपुर–खंडेला मोड़ रींगस से खंडेला (24 किमी), नीमकाथाना–झीर की चौकी से चला (20 किमी) तथा सीकर से पिपराली तक सड़क को फोरलेन में विकसित किए जाने के प्रस्ताव रखे गए। इसके साथ ही कांवट से खंडेका मोड़ व खंडेला से गुरारा तक सड़क के नवीनीकरण तथा सीकर शहर में पिपराली चौराहे पर फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा कटराथल से हरदयालपुरा (6 किमी), दादिया से तारपुरा (7 किमी) तथा तारपुरा से गुंगारा (एसएच-37बी) सड़क के चौड़ीकरण, स्टेट हाइवे-37बी पर चला से भूरा टीबा होते हुए ढाणी गुमानसिंह कोटड़ी (6 किमी), हर्ष मोड़ से जीणमाता सड़क के चौड़ाई करण, खाटू से अलोदा-डूकिया सड़क के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के प्रस्ताव रखे गए। वहीं, भराला मोड़ से टोडा गणेश्वर (25 किमी), नीमकाथाना–गणेश्वर चिपलाटा (20 किमी), कासली से चन्दपुरा वाया रामपुरा (7 किमी) तथा पेवा से बोसाना–सरवड़ी–बिन्जासी (17 किमी) सड़क निर्माण के प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ।

बैठक में मौजूदा और प्रस्तावित सड़क मार्गों के अलावा जिले की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण की कार्रवाई शुरु करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad