[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में एसएफआई ने की समय बदलने की मांग:बोले-सुबह 8 की जगह 10 बजे से हो परीक्षा, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में एसएफआई ने की समय बदलने की मांग:बोले-सुबह 8 की जगह 10 बजे से हो परीक्षा, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना में एसएफआई ने की समय बदलने की मांग:बोले-सुबह 8 की जगह 10 बजे से हो परीक्षा, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : एसएफआई नीमकाथाना ने शेखावाटी विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं का समय बदलने की मांग की है। छात्र संगठन ने सुबह 8 बजे से होने वाली परीक्षाओं को 10 बजे से शुरू करने के लिए प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई नीमकाथाना के जिला महासचिव विक्रम यादव ने कहा-विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया है। संगठन ने इस समय का विरोध किया है।

यादव ने कहा कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई होगी। सुबह 8 बजे परीक्षा शुरू होने का अर्थ है कि छात्रों को 7 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा, जो ठंड और यातायात की समस्या के कारण चुनौतीपूर्ण है।

जिला संयुक्त सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के सभी विद्यार्थी व्यक्तिगत साधनों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। SNKP महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा कि यह समस्या केवल नीमकाथाना के SNKP महाविद्यालय की नहीं, बल्कि शेखावाटी विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी महाविद्यालयों के छात्रों की है।

एसएफआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से नहीं किया गया, तो छात्र संगठन सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला महासचिव विक्रम यादव, संयुक्त सचिव मयंक शर्मा, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित गुर्जर, सचिव दीपक रावत, उपाध्यक्ष अमित चेची, पिंकी सैनी, मोहित यादव, रोहित यादव, पुष्कर, राहुल, अंकित सैनी, विकास जैफ, रोहित जैफ, राजपाल जैफ, पीयूष जैफ, संजय जैफ, हिमांशु वर्मा, कानाराम गुर्जर, अश्विन जिलोवा सहित कई अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62