[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रात्रि में लोहे के पाइप चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

रात्रि में लोहे के पाइप चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

तारानगर से 3 शातिर गिरफ्तार, अमृत अटल मिशन के पाइप चुराने की वारदात कबूली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : तारानगर कस्बे में रात के समय लोहे के पाइप चोरी करने वाली संगठित गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस के निर्देशन में की गई।

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को साबिर हुसैन निवासी तारानगर ने थाना तारानगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी फर्म मैसर्स मोहम्मद तैयब ठेकेदार के नाम से चूरू जिले में ठेकेदारी कार्य चल रहा है। वर्तमान में वे अमृत अटल मिशन योजना 2.0 के तहत तारानगर कस्बे में पानी की पाइप लाइन डालने का ठेका ले रहे हैं।

681 पाइप चोरी होने का मामला

शिकायतकर्ता ने बताया कि जून 2025 में जिंदल कंपनी के 6 इंची कुल 933 लोहे के पाइप खरीदे गए थे, जिन्हें सैनिक बस्ती तारानगर में खाली जगह पर रखा गया था। 28 अक्टूबर 2025 को पाइप संभाले गए थे, लेकिन 14 दिसंबर 2025 को पुनः गिनती करने पर 600 पाइप गायब मिले। इसके बाद 17 दिसंबर की सुबह दोबारा जांच की गई तो 81 और पाइप चोरी पाए गए।

मामले में थाना तारानगर में प्रकरण संख्या 292/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई द्वारा जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा

लगातार हो रही पाइप चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर राजगढ़ रिछपाल चारण और पुलिस उप अधीक्षक तारानगर रोहित सांखला आरपीएस के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कस्बे के आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

टीम प्रभारी सुमेर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बारोली गांव से तीन आरोपियों को दस्तयाब किया। पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार करने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। ये लोग पहले रेकी कर सड़क किनारे या खाली जगहों पर रखे लोहे के पाइपों की फोटो और लोकेशन अपने ग्रुप में साझा करते थे। इसके बाद रात के समय 3-4 वाहनों में 10-12 लोगों की टीम ट्रक कंटेनर और हाइड्रा मशीन लेकर पहुंचती थी और पाइपों को लोड कर गांवों के रास्तों से फरार हो जाती थी।

चिड़ावा की चोरी भी कबूली

गिरफ्तार आरोपियों ने 18-19 दिसंबर 2025 की रात को चिड़ावा (जिला झुंझुनूं) से भी लोहे के पाइप चोरी करने की वारदात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुलतान पुत्र नादरशाह, उम्र 51 वर्ष, निवासी सरकारी विद्यालय के पीछे, बारोली, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर

  2. नसीम उर्फ लाला पुत्र कमरूदीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मस्जिद के पास, बारोली, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर

  3. मुस्कान खान उर्फ कनी पुत्र सुलतान, उम्र 22 वर्ष, निवासी सरकारी विद्यालय के पीछे, बारोली, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Related Articles