थार किराए पर लेकर खुर्द-बुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार:वापस देने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपए, अजमेर जेल से आरोपी को सीकर लाई पुलिस
थार किराए पर लेकर खुर्द-बुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार:वापस देने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपए, अजमेर जेल से आरोपी को सीकर लाई पुलिस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में थार गाड़ी किराए पर लेकर खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है।
उद्योग नगर पुलिस थाने के सीआई राजेश बुड़ानिया ने बताया- काले रंग की थार गाड़ी किराए पर लेकर आरोपी खुर्द-बुर्द कर देते थे। वहीं उसकी एवज में फिरौती भी मांगते थे। मामले में आरोपी बनवास (झुंझुनूं) निवासी रोहन गुर्जर को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी अमितेश यादव अभी फरार है। पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
इमरजेंसी काम के लिए मांगी थी थार
जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- पिछले वर्ष 11 जून को मेहाड़ा (खेतड़ी) हाल सीकर निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार 30 मई को उसके दोस्त राजेश गुर्जर ने फोन कर कहा कि उसके परिचित अमितेश यादव को इमरजेंसी काम के लिए परिवादी की थार गाड़ी चाहिए। आरोपी एक दिन में वापस आने की बोलकर गाड़ी ले गया। गाड़ी में GPS लगा हुआ था। आरोपियों ने 1 जून को गाड़ी का GPS निकालकर फेंक दिया।
गाड़ी कटने से रोकने के लिए 5 लाख रुपए मांगे
1 जून को ही राजेश गुर्जर का परिवादी को फोन आया कि उसकी थार गाड़ी कटने (खुर्द-बुर्द) जा रही है। उसी समय आरोपी अमितेश यादव व उसके भाई साहिल यादव ने फोन कर कहा कि 5 लाख रुपए भेज दो। वरना गाड़ी कटवा दी जाएगी। इस मामले में पुलिस ने अजमेर की घुघरा घाटी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बनवास (झुंझुनूं) निवासी रोहन गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
फिरौती की रकम मांगने के बाद मोबाइल किए स्विच ऑफ
उद्योग नगर सीआई राजेश बुड़ानिया ने बताया- 1 जून को फिरौती के लिए फोन करने के बाद आरोपियों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। थार गाड़ी में लगे GPS की लास्ट लोकेशन मथुरा आ रही थी। पुलिस ने काॅल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर अभिषेक बटार को नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। आरोपी अमितेश यादव ने गाड़ी कटवाने के लिए आरोपी अभिषेक बटार को सौंपी थी।
सीआई राजेश बुड़ानिया ने बताया- आरोपी से पूछताछ में फोर व्हीलर वाहन चोरी के कई और मामले भी खुल सकते हैं। आरोपी रोहन गुर्जर की गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर भंवर लाल, कॉन्स्टेबल मामराज, कॉन्स्टेबल दिलीप और कॉन्स्टेबल राजकुमार समेत टेक्निकल टीम की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043533


