[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : अलायंस क्लब नवलगढ द्वारा एनीमिया (खून की कमी) निवारण अभियान 2 मई से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : अलायंस क्लब नवलगढ द्वारा एनीमिया (खून की कमी) निवारण अभियान 2 मई से

अलायंस क्लब नवलगढ द्वारा एनीमिया (खून की कमी) निवारण अभियान 2 मई से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अलायन्स क्लब नवलगढ द्वारा पूर्व प्रांतपाल समाजसेवी स्व. गोपाल झुंझुनूवाला की स्मृति में भगवानी देवी बासुदेव झुंझुनूवाला ट्रस्ट के सौजन्य से बालिकाओं व महिलाओं की खून की कमी (एनीमिया) का ‘‘निःशुल्क इलाज’’ ‘‘शक्ति दिवस’’ अभियान 2 मई 2023 को जांगिड अस्पताल मे प्रातः 10 बजे से 6.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। डाॅ दयाषंकर जांगिड ने बताया कि समाजसेवी स्व. गोपाल झुंझुनूवाला की धर्मपत्नि  लक्ष्मी देवी व उनके सुपुत्र सीए के के झुंझुनूवाला ने हमारा नवलगढ की महिलाओं को रक्त की कमी से जो तकलीफें होती है उनके निवारण के लिये निःशुल्क जांच कर एक माह की निःशुल्क दवाई दी जायेगी। यह शिविर हर माह की 2 तारीख को लगाया जायेगा। महिलायें अगर शारीरिक रूप से स्वस्थ होगी तो समाज व देष खुशहाल होगा। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ मीनाक्षी जांगिड ने बताया कि अमूमन महिलाओं में खून की कमी होती है हर महिला में 12 ग्राम प्रतिषत हिमोग्लोबिन (रक्त) होना आवष्यक है।

यह कई कारणों से हो जाता है शरीर में आयरन व प्रोटीन युक्त भोजन की कमी, कम खाना, माहवारी के समय ज्यादा रक्त बहना व अन्य बच्चेदानी की बीमारियां, मस्से मे खून आना, विटामिन व मिनरल्स की कमी, विटामिन बी 12 की कमी, मलेरिया का बार बार होना, हाइपारथाइरोडिज्म व अन्य रोगो के कारण होती है।

इसके कारण: थकावट, कमजोरी, चक्कर आना, पैरों में सूजन, नाखूनों मे खड्डे, मुंह में छाले, ठण्डा खाने की ईच्छा, चाक मिटटी आदि खाने की ईच्छा, आंखों में पीलापन, पेट मे जलन, छाती मे दर्द आदि लक्षण पाए जाते है।

हमारा उददेष्य नवलगढ की हर नारी को खून की कमी से उबारकर सषक्त व शक्तिशाली बनाना है ताकि वे अपना कार्य कुषलता पूर्वक कर सके। सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे अपने घर की लड़कियों तथा महिलाओं की जांच करवायें। इस अभियान को सफल बनाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22