झुंझुनूं : भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की हुई शुरूआत
भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की हुई शुरूआत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओ के हर प्रकार से विकास तथा महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के निमित्त आज जिला मुख्यालय पर अभियान की जिला संयोजक मंजू सैनी की अगुवाई में वाहनों पर स्टीकर लगाकर बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की उपस्थित में अग्रसेन सर्किल पर पार्टी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की मौजदूगी में इस अभियान की शुरुआत की गई।
इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, अभियान के जिला सह संयोजक राहुल सिंह, जिला परिषद सदस्य तारावती शर्मा, डा० राजेन्द्र शर्मा, शोसियल मीडिया ज़िला संयोजक सुभाष सैनी, आइटी ज़िला संयोजक सौरभ सोनी, पार्षद बुधराम सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शोकत अली चौहान, नगर महामंत्री दलिप सैनी, रवि लम्बा, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ललित जोशी, ताराचंद सैनी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सैनी, ख्यालिराम कुमावत, पार्षद प्रमोद बुड़ानिया, पुरुषोत्तम सैनी, रविंद्र चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041377


