[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद् भागवत कथा आज से‌ प्रतिभा नगर स्थित सोती भवन में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद् भागवत कथा आज से‌ प्रतिभा नगर स्थित सोती भवन में

श्रीमद् भागवत कथा आज से‌ प्रतिभा नगर स्थित सोती भवन में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर कुमार केशव सेवा प्रन्यास की ओर से प्रतिभा नगर स्थित सोती स्मृति भवन में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन रविवार से होगा। सुबह बद्रीनारायण मंदिर से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर कथा स्थल सोती स्मृति भवन पहुंचेगी। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह पांच बजे प्रार्थना सभा और प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।

स्वामी रामसुखदास जी महाराज के अनुयायी हरिशरण महाराज दोपहर 12.15 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। हरिशरण जी महाराज पिछले 25 वर्षों से साल के 365 दिन श्रीमद्भागवत कथा करते हैं।

कलश यात्रा के लिए महिलाएं अपने घर से कलश लेकर आएंगी और कलश कथा स्थल पर रखे जाएंगे। कथा समाप्ति के बाद कलश ले जाए जा सकेंगे। भाईजी चौक स्थित श्री रामजी कृपा भवन में हर रविवार सांय 7:00 बजे होने वाले कीर्तन में भी आज हरिशरणजी महाराज का सानिध्य रहेगा

Related Articles