[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारावास में जर्जर सड़क, खुद के खर्च से कराई मरम्मत:पटवार के घर के सामने रोड दुरुस्त, ग्रामीणों ने कन्क्रीट और मिट्टी डालकर समतल किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चारावास में जर्जर सड़क, खुद के खर्च से कराई मरम्मत:पटवार के घर के सामने रोड दुरुस्त, ग्रामीणों ने कन्क्रीट और मिट्टी डालकर समतल किया

चारावास में जर्जर सड़क, खुद के खर्च से कराई मरम्मत:पटवार के घर के सामने रोड दुरुस्त, ग्रामीणों ने कन्क्रीट और मिट्टी डालकर समतल किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चारावास गांव में प्रशासन की अनदेखी के बाद ग्रामीणों ने स्वयं के खर्च पर पटवार घर के सामने वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत करवाई। यह सड़क पिछले करीब ढाई वर्षों से क्षतिग्रस्त थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण बाइक सवार अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते थे। सड़क के पास ही राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल और पटवार घर स्थित होने से विद्यार्थियों सहित आमजन को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी।

सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभागों को शिकायतें दीं और प्रदर्शन भी किए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से निराश होकर कामरेड इंद्राज सिंह चारावास और अनिल कुमार कल्याण के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम गांव के युवाओं ने स्वयं के खर्च से सड़क को दुरुस्त करने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर कंक्रीट और मिट्टी डालकर उसे समतल किया गया, जिससे अब आवागमन सुचारु हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मूल सड़क निर्माण के दौरान बीच में करीब 400 मीटर का हिस्सा छोड़ दिया गया था, जो लंबे समय से आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था।

इस मरम्मत कार्य में अनूज कुमार नेहरा, वीरेंद्र बोराण, वीर सिंह बांगड़वा, मनोज कुमार शर्मा, जितेंद्र महला, दिलीप चाहर और जितेंद्र जांगिड़ सहित कई अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी मूलभूत समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए, ताकि जनता को खुद के खर्च से ऐसे कार्य करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Related Articles