[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज का विरोध प्रदर्शन:तीन दिन बाद भी आरोपी युवक गिरफ्तार नहीं, पुलिस ने दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज का विरोध प्रदर्शन:तीन दिन बाद भी आरोपी युवक गिरफ्तार नहीं, पुलिस ने दिया आश्वासन

अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज का विरोध प्रदर्शन:तीन दिन बाद भी आरोपी युवक गिरफ्तार नहीं, पुलिस ने दिया आश्वासन

चूरू : डॉ. भीमराव अंबेडकर और अनुसूचित जाति व जनजाति के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाज के लोगों ने शुक्रवार को रतनगढ़ पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के जिलाध्यक्ष शिवराम मेघवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को रतनगढ़ के गांव जांदवा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और एससी-एसटी समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस टिप्पणी से समाज में गहरा आक्रोश है।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 31 दिसंबर को एसडीएम मिथिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि, घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और उन्हें जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ राजलदेसर थाने में पहले ही एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles