बुहाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली विरोध रैली:अरावली बचाओ अभियान के तहत सरकार से की संरक्षण की मांग
बुहाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली विरोध रैली:अरावली बचाओ अभियान के तहत सरकार से की संरक्षण की मांग
बुहाना : अरावली बचाओ अभियान के तहत बुहाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक विरोध रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बुहाना तहसील कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की मांग की।यह विरोध रैली रायका धर्मशाला से शुरू होकर बुहाना तहसील कार्यालय के सामने तक निकाली गई।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण और अरावली पर्वतमाला को बचाने के नारे लगाए।रैली के दौरान अरावली क्षेत्र में हो रहे कथित अतिक्रमण और खनन गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इन गतिविधियों से पर्यावरण को गंभीर खतरा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण (सरपंच), सचिव रोहिताश सिंह तंवर, पवन अग्रवाल (ब्लॉक उपाध्यक्ष) सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की जीवन रेखा है और इसके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन, जलस्तर और भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता।उन्होंने सरकार से अरावली क्षेत्र को लेकर ठोस संरक्षणात्मक कदम उठाने की मांग की।
रैली में बाबुलाल कालोडिया (मंडल अध्यक्ष), डी पी सैनी (सिंघाना नगर अध्यक्ष), सुनील सैनी, राजू गराटी (जिला महासचिव कांग्रेस), महेंद्र सिंह ग्राम सेवक, मंडल अध्यक्ष शियाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042878


