झुंझुनूं : बिबासर पंचायत के सैंकड़ों लोगों को लेकर भाजपा से विनोद ने भरा पर्चा
बिबासर पंचायत के सैंकड़ों लोगों को लेकर भाजपा से विनोद ने भरा पर्चा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : बिबासर पंचायत में हो रहे उपचुनाव को लेकर ग्राम पंचायत के सैंकड़ों लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विनोद कुमार ने पंचायत समिति सदस्य हेतु भारतीय जनता पार्टी से अपना पर्चा भरा। पर्चा भरने के अंतिम दिवस मंगलवार को प्रातः 12:15 बजे भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणि सदस्य बनवारीलाल सैनी, भाजपा नेता कमल कान्त शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भाम्भू, कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, विनोद झाझड़िया, राजीव चौधरी, सरपंच हरपाल चौधरी, अर्जुन महला, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खिचड़ के नेतृत्व में शीशियाँ ग्राम निवासी विनोद कुमार ने उपखण्ड अधिकारी सुप्रिया चौधरी को अपना पर्चा सौंपा।

इस मौक़े पर कैप्टन शीशराम भीचर, शारदारा राम , मुकेश पतूसरी, नरेन्द्र सिंह शेखावत,धर्मपाल कुलहरी, कल्याण सिंह शेखावत, बूँटिरम, कनहैयालाल पूर्व सरपंच, बजरंग चौधरी, दिनेश भीचर, विजय डांगी, दयानंद डांगी, रिशाल सिंह , शुभकरण कुलहरियो का बास सहित बड़ी संख्या में बिबासर पंचायत के गणमान्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048445


