[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू सिख गुरुद्वारे में बाल दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू सिख गुरुद्वारे में बाल दिवस मनाया गया

भाजपा की ओर से बाल दिवस के अवसर पर वीर बालकों को सम्मानित किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय भरतिया अस्पताल के सामने स्थित गुरूद्वारे में भारतीय जनता पार्टी की और से वीर बाल दिवस के अवसर पर वीर बालको को सम्मानित किया गया। मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत की अध्यक्षता में हुऐ कार्यक्रम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, मुक्त्यारसिंह, गुरूमीत सिह, जोगासिंह, सुन्दरलाल केनरा, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल मचस्थ रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुऐ जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने कहा कि यह दिन उन वीर बालको के बलीदान को याद करने का दिन है जिन्होने देश व धर्म की रक्षा के लिए हंसते हंसते अपने प्राणो को न्यौछावर कर दिया उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की धोषणा करने से देश के बच्चो में अपने राष्ट्र व सांस्कृतिक विरासत के बारे में उनकी जानकारी बढ़ी है।

उन्होने इस अवसर पर कहा कि सिख पंथ के दसवे गुरू गोविन्द सिंह जी के सुपुत्रो ने धर्म की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया वह हमेशा भारतीय इतिहास में स्वर्णीम अक्षरो में लिखा रहेगा। उनके बलिदान का ही परिणाम है कि देश में उस समय जबरन धर्म परिवर्तन करने पर रोक लगी एवम् धर्म की रक्षा हुई । कार्यक्रम में बोलते हुऐ जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने इस कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को मनाने की धोषणा की क्योंकि इस दिन गुरू गोविन्द सिंह जी के साहबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेहसिंह ने अपना बलिदान दिया।

उन्होने सिख धर्म में सेवा व भक्ति की बात पर जोर देते हुऐ कहा कि सिख पंथ ने सदा देश की एकता व अखण्डता के लिए अपना बलिदान दिया है। कार्यक्रम में बोलते हुऐ मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने इस दिन के ऐतिहासिक तथ्य को उजागर करते हुऐ कहा कि देश के इतिहास के साथ सदा अन्याय किया गया। जिन लोगो को इतिहास में सम्मान के साथ याद किया जाना था। उन्हे एक षड़यत्रपूर्वक तरीके से भुला दिया गया परन्तु अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे जो सरकार है वह सरकार हमारे देश के नायको का इतिहास सबके सामने रख रही है।

इस अवसर पर वीर बालक के रूप में वीर बालको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, भण्डार चेयरमेन मोहन गढ़वाल, भाजयुमो जिला महामंत्री जयपालसिंह टकणेत, मण्डल महामंत्री प्रकाश नायक, श्रीराम पीपलवा, दिनेश शर्मा, अजय तंवर, राकेश शर्मा, राकेश ओझा, विमल जोशी, कैलाश शर्मा, कमल सैनी, नीरज जांगिड़, सहित अनेक कार्यकर्ता एवम् श्रद्वालू उपस्थित रहे।

Related Articles