खलीफा वेलफेयर सोसायटी राजस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह बीकानेर में संपन्न हुआ
खलीफा वेलफेयर सोसायटी राजस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह बीकानेर में संपन्न हुआ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू/बिकानेर : खलीका वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान का चौथा सम्मान समारोहका जश्न-ए- एजाज जलसा बीकानेर, हसनेन इस्ट कैम्पस में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता डा अयुब कुरेशी झुंझनु ने की, मुख्य अतिथि अहमद अली बीकानेर, विशिष्ट अतिथि अनवर अली कुरेशी रतनगढ़, युनुस अली चूरू, अख्तर अजीज बीकानेर, शेर मोहम्मद, बाबा हिन्दुस्तानी महमूद कुरेशी, युनुस सलीम, खुर्शीद गौहर झुंझुनू, इनायत अली बीकानेर, इदरीश खत्री राज चूरवी थे।
समारोह बोलते हुए सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी अनवर अली कुरेशी ने आह्वान किया कि कौम के बच्चों की तालिम की तरफ ज्यादा ध्यान देवे। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा प्रतिभा सम्मान समारोह एक ऐसा विशेष आयोजन है जहां शिक्षा खेल व कला जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों और छात्राओं को व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है इनका मुख्य उद्देश्य उनकी मेहनत को सहलाना और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता है ।

ऐसे कार्यक्रमों में समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है और अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है सम्मानित व्यक्तियों को प्रमाण , स्मृति चिह्न प्रदान कीए जाते है ।इस समारोह में कक्षा 10 व 12 वी में 70% अक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बी.एड, बी. फार्मा, बि.एस. सी, नर्सिंग व विशेष उपाधि प्राप्त करने वाले प्रत्याशीयों को भी सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का आगाज कुरआन मजीद की तिलावत से हुआ।
समारोह मे चूरू, कुन्नू, सीकर, गंगानगर, डीडवाना, कुचामन, रतनगढ़, फतेहपुर, मण्डावा, चिड़ावा, बीकानेर बिसाऊ, महनसर आदि । कौम के लोगो ने भाग लिया बीकानेर ने मेजबानी की सभी ने आयोजन की प्रसंशा की। इस मौके पर बीकानेर के अब्दुल रशीद , तनवीर , अयुब भाटी, कयूम कुरेशी, समीर भाटी, इमरान भाटी, शमशाद कुरेशी, खुर्शीद , आवेश भाटी , आदि । संस्था के अध्यक्ष -सचिव कयुम बिदासर एवं इरशाद चौहान ,सदस्यगण ने सभी आए हुए मेहमानों का इस्तकबाल के साथ आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047773


