जसरापुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
जसरापुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड जसरापुर के ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झंडू राम गुर्जर ने की, जबकि प्रभु राजोता मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में छगनलाल शर्मा, शिवकुमार सुरेलिया, डॉक्टर गिरधारी लाल पांडे, सुरेंद्र जांगिड़ और बनवारी लाल यादव शामिल थे।कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
ग्रामीणों और अतिथियों ने उन्हें नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, उनकी सरलता, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झंडू राम गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राजनीति को सेवा, संस्कार और शालीनता से जोड़ा। उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और विरोधियों का भी सम्मान करना सिखाया। गुर्जर ने वाजपेयी के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।मुख्य अतिथि प्रभु राजोता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने सेना में बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने की परंपरा शुरू की।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी विकास गुर्जर, कनिष्ठ सहायक मुकेश चौधरी, गिरधारी लाल पुजारी, सांवत राम जांगिड़, भगवानाराम जिंदड़, रामावतार स्वामी, सुभाष कटारिया, शंकर लाल बोहरा, राकेश पांडे, मोतीलाल जोशी, देवीलाल योगी, बृजलाल महेरिया, सुभाष कुमावत, जयचंद टेलर, हवलदार रघुवीर और राजू ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043186


