[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई:पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई:पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई:पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

पिलानी : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं द्वारा पिलानी गोशाला में मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गौ माताओं को गुड़ खिलाया और वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर और जिला महामंत्री धर्मेंद्र “गुड्डू” नेहरा ने की। इस मौके पर पंडित दीनदयाल स्मृति संस्थान के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय और उनके संस्मरण साझा किए।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा झुंझुनू की अध्यक्ष सरोज श्योरान, पिलानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बनवारी लाल, विधानसभा संयोजक मुरलीधर शर्मा, पूर्व चेयरमैन अनिल कुल्हार, पूर्व चेयरमैन विजय हलवाई, संदीप रायला, डॉ. नवीन ठोलिया, अजीत श्योरान, निशांत पाप्टान, अशोक शर्मा बंगोठड़ी, यासीन खान, नरेंद्र बठोलिया, ओमप्रकाश टेलर, अविनाश गुप्ता, सचिन बगड़िया, आशीष गोयल, लोकेश पारीक और कैलाश व्यास लिखवा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles