गोगासर की पारुल झेडू एलिट मिस राजस्थान में सेकण्ड रनर अप
“यह ताज मेरी पहचान नहीं, मेरी ज़मीन से दुनिया को प्रेरित करने का माध्यम है” - पारुल झेडू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पारुल झेडू ने कहा यह जीत मेरे लिए सिर्फ एक खिताब नहीं है, बल्कि एक ऐसा अवसर है, जिसके जरिए मैं अपनी ज़मीन से दुनिया को प्रेरित करना चाहती हूं।”यह कहना है एलिट मिस राजस्थान 2025 (सीजन-12) में सेकंड रनर-अप रहीं पारुल झेडू का। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में हाल ही में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में पारुल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सधी हुई प्रस्तुति से यह मुकाम हासिल किया।
चूरू जिले के गोगासर (रतनगढ़) की रहने वाली पारुल ने प्रदेश भर से आई सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच खुद को साबित करते हुए टॉप-3 में जगह बनाई। पारुल ने कहा कि वे मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं और उनका मानना है कि “शिक्षा और पैशन-दोनों को साथ लेकर चलना ही असली सफलता है।” उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और पूरे परिवार को दिया।कार्यक्रम फाउंडर डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि फिनाले में टॉप-30 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
रैंप वॉक, पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी जैसे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारुल सेकंड रनर-अप बनीं। पारुल के पिता प्रदीप और माता संगीता ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जबकि बहन प्रीति ने और भाई मोहित ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। पारुल की इस सफलता से परिवार, समाज और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। भविष्य को लेकर पारुल का सपना स्पष्ट है। वे मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इससे पहले वे कई म्यूजिक एलबम्स में काम कर चुकी हैं और आगे बड़े मंच पर खुद को स्थापित करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। पारुल झेडू की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि चूरू जिले और राजस्थान की बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035896
