[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला:तोड़फोड़, मारपीट और हवाई फायरिंग का आरोप; वाहन धीरे चलाने पर टोका था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला:तोड़फोड़, मारपीट और हवाई फायरिंग का आरोप; वाहन धीरे चलाने पर टोका था

घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला:तोड़फोड़, मारपीट और हवाई फायरिंग का आरोप; वाहन धीरे चलाने पर टोका था

चूरू : चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बूंटीया में घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने, घर में तोड़फोड़, मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है।

पीड़ित श्रवण कुमार ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे भरत कस्वां, किशन, मनोज, पवन कस्वां सहित 8-10 अन्य लोग एक कैम्पर वाहन में सवार होकर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और बाहर खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

घर में पत्थर फेंके जाने से कांच की खिड़कियां टूट गईं। शोर सुनकर श्रवण कुमार और उसकी बेटी राजबाला बाहर आए। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी और युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसे जबरन कैम्पर में डालने का प्रयास किया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर और हाथ में चोटें आईं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान भरत कस्वां ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गोली की आवाज और शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए।

श्रवण कुमार ने बताया कि उसके बेटे ने आरोपियों को कैम्पर धीरे चलाने के लिए टोका था। इसी वजह से उन्होंने घर पर हमला किया। पीड़ित परिवार ने सदर थाना में मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles