नव वर्ष 2026 कैलेंडर का जिला कलेक्टर ने किया विमोचन
नव वर्ष 2026 कैलेंडर का जिला कलेक्टर ने किया विमोचन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक नवलगढ़ :
नवलगढ़ : सेवाज्योति आरआर मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित नव वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार बोरडक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटलाल गुर्जर सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कैलेंडर का विमोचन किया। सेवाज्योति के मुख्य ट्रस्टी गौतम आरआर मोरारका ने बताया कि यह कैलेंडर प्रतिवर्ष जिले के राजकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वितरित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सेवाज्योति के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1974099


