[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

सिंघानिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक डॉ. एस. के. दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीनिवास रामानुजन एक महान एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व थे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में गणित के अनेक महत्वपूर्ण सूत्र दिए। उन्होंने कहा कि हमारा दैनिक जीवन गणित पर ही आधारित है, चाहे हमें इसका प्रत्यक्ष ज्ञान हो या नहीं।

कुलसचिव एम. आई. हाशमी ने कहा कि गणित ऐसा विषय है जो हमें असफलता का अनुभव भी कराता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना आवश्यक है। गणित के बिना जीवन और विकास की कल्पना संभव नहीं है।

कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन त्रिपाठी ने कहा कि गणित को प्रायः कठिन विषय माना जाता है, लेकिन इससे डरने के बजाय इसे समझने और अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रामानुजन का जीवन सीमित संसाधनों में भी असाधारण उपलब्धियाँ प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतियों, लघु नाट्य मंचन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण के माध्यम से गणित के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा आयोजित रोचक प्रश्नोत्तरी गतिविधि, जिसमें जानबूझकर गलत उत्तर देने का प्रयोग किया गया, विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुनील चतुर्वेदी, डॉ. प्रभात त्रिपाठी एवं डॉ. शर्मिला यादव ने भी गणित से जुड़े अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू नैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin