ढाणी बाढ़ान गांव का उत्कर्ष सिंह बना लेफ्टिनेंट:प्रथम बार गांव आगमन पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, शहीदों को किया नमन
ढाणी बाढ़ान गांव का उत्कर्ष सिंह बना लेफ्टिनेंट:प्रथम बार गांव आगमन पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, शहीदों को किया नमन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ढाणी बाढ़ान गांव निवासी उत्कर्ष सिंह के लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में उत्सव और गौरव का माहौल देखने को मिला। पासिंग आउट परेड के पश्चात पेरा रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त उत्कर्ष सिंह के स्वागत में ग्रामीणों, परिजनों और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों व डीजे के साथ भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया गया।
लेफ्टिनेंट उत्कर्ष सिंह, सत्येंद्र सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने सेना में अधिकारी बनने के लिए तीन वर्ष खड़गवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) तथा एक वर्ष भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। कड़े प्रशिक्षण के बाद 13 दिसंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड के पश्चात उन्हें पेरा रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया। गांव के 70वें अधिकारी बनने पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।गांव की सीमा पर पहुंचते ही पारंपरिक तरीके से माला और साफा पहनाकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट उत्कर्ष सिंह ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जीवन भर की प्रेरणा रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी, माता-पिता के संस्कार और वीर शहीदों का बलिदान ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।
इसके पश्चात लेफ्टिनेंट उत्कर्ष सिंह गांव में स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद मुंशी सिंह, शहीद अलबाद सिंह, शहीद रामावतार सिंह, शहीद गंगा सिंह और शहीद फूल सिंह सहित गांव के पांचों वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग देश के प्रत्येक युवा को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद उन्होंने गांव में स्थित मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर कर्नल रामवतार सिंह शेखावत, कैप्टन इंद्र सिंह, कैप्टन भंवर सिंह, महेंद्र सिंह, महीपत सिंह, श्रीराम सिंह, जनक सिंह, शिवराज सिंह, भीम सिंह थानेदार, मानसिंह, प्रदीप सिंह,यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह ठेकेदार, रिपुदमन सिंह, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, तनुज सिंह, सुमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036839


