[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे में बेटे ने पिता को मारा मुक्का:72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

नशे में बेटे ने पिता को मारा मुक्का:72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

नशे में बेटे ने पिता को मारा मुक्का:72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरा प्रथम में घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में बेटे ने उन पर हमला किया था। पिलानी पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुत्र दलीप (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवादी पवन कुमार ने 18 दिसंबर 2025 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका भाई दलीप अक्सर शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। घटना 17 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब दलीप शराब पीकर घर आया और अपनी भाभी आंचल के साथ मारपीट करने लगा।

जब उनके पिता नारूराम (72) बीच-बचाव करने आए, तो दलीप ने उन्हें पकड़कर मुक्का मारा। नारूराम नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस वाहन से नारूराम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गहन जांच की। जांच में सामने आया कि दलीप के हमले के कारण ही पिता नारूराम की मृत्यु हुई थी। इसके बाद, पुलिस टीम ने 19 दिसंबर 2025 को दलीप को ग्राम बिशनपुरा प्रथम स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अपराध की पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin