दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची सालासर:बालाजी धाम में पूजा की, पुजारी परिवार ने किया स्वागत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची सालासर:बालाजी धाम में पूजा की, पुजारी परिवार ने किया स्वागत
सुजानगढ़ : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सुजानगढ़ स्थित सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम के दर्शन किए। उन्होंने बालाजी से देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मैनेजर जीतमल शर्मा, भाजपा नेता मांगीलाल पुजारी और धर्मवीर पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने मुख्य द्वार पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

पुजारी परिवार ने मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान उन्हें बालाजी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। दर्शन के बाद रेखा गुप्ता ने बताया कि सालासर बालाजी में उनकी गहरी आस्था है। इस अवसर पर उनके पति मनीष गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969229


