[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के मामले में फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:6 माह पहले धारदार हथियार से की थी युवक की हत्या, अब तक 5 अरेस्ट; थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

हत्या के मामले में फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:6 माह पहले धारदार हथियार से की थी युवक की हत्या, अब तक 5 अरेस्ट; थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई

हत्या के मामले में फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:6 माह पहले धारदार हथियार से की थी युवक की हत्या, अब तक 5 अरेस्ट; थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने डांसरोली गांव में छह माह पूर्व हुए राहुल सागर हत्याकांड के एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार खींची पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

यह घटना 8 जून 2025 को दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के डांसरोली गांव में हुई थी। राहुल सागर पुत्र प्रभु दयाल सागर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने राहुल सागर हत्याकांड का खुलासा महज चार दिन में कर दिया था। उस समय तीन आरोपियों कमल उर्फ कमलेश खींची, शिवराज खींची उर्फ हंसू (निवासी कांकरा) और प्रियांशु सांखला उर्फ कानाराम (निवासी खुड़) को गिरफ्तार किया गया था। बाद में चौथे आरोपी अजय खींची पुत्र कानाराम खींची (निवासी कांकरा) को जयपुर से पकड़ा गया।

थानाधिकारी जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि फरार आरोपियों में से एक रवि कुमार खींची दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के मेई गांव के आसपास देखा गया है।

सूचना पर विशेष टीम का गठन कर दबिश दी गई और आरोपी रवि कुमार खींची पुत्र ओमप्रकाश खींची (निवासी कांकरा) को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस थाने लाकर उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कांस्टेबल सुरेश कुमार ने इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब फरार चल रहे छठे आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad