साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, विकास रथों के प्रभावी उपयोग व शिकायत निस्तारण पर जोर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, विकास रथों के प्रभावी उपयोग व शिकायत निस्तारण पर जोर
झुंझुनूं : बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक से पूर्व सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को संपर्क पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का नियमित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डॉ. गर्ग ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु संचालित विकास रथों का नियमित निरीक्षण करने तथा उनके प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास रथों के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को ई-फाइलिंग के माध्यम से फाइलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश देते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
जिला कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इन शिविरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035384

